डाई क्या होता है? | Die Kya Hota Hai | Die के प्रकार

0
डाई क्या होता है? (Die In Hindi):— डाई एक चूड़ी काटने वाला औजार है, जिसके द्वारा बाहरी चूड़ियां (external threads) काटी जाती है।
डाई के द्वारा किसी गोल रॉड या पाइप (round rod or pipe) पर बाहरी चूड़ियां काटी जाती है। डाई "हाई कार्बन स्टील" (high carbon steel) या "हाई स्पीड स्टील" (high speed steel) का बना होता है। डाई को पकड़ने के लिए डाई स्टॉक (die stock) का प्रयोग किया जाता है।
What Is Die In Hindi
All About Die In Hindi

डाई के प्रकार (Types Of Die):— डाई निम्नलिखित प्रकार की होती है, डाई के प्रकार का विवरण नीचे दिया गया है।
(i) राउंड स्प्लिट डाई
(ii) राउंड सॉलिड डाई
(iii) एडजस्टेबल डाई
(iv) डाई नट
(v) डाई प्लेट
(vi) पाइप डाई
(vii) चेजर डाई
(viii) एक्रोन डाई

(i) राउंड स्प्लिट डाई (Round Split Die):— राउंड स्प्लिट डाई गोल आकार की डाई होती है। इसके बीच में एक स्लॉट कटा होता है। इस डाई के द्वारा चूड़ी काटने के लिए इसे डाई स्टॉक में पकड़ा जाता है तथा डाई को टाइट करने के लिए इस डाई में तीन सेट स्क्रू लगे होते हैं। स्लॉट के सामने वाले स्क्रू को कसने से इसका साइज (size) बढ़ जाता है। तीनों स्क्रू कसने से इसके साइज को पूरे साइज में लाया जाता है। इस प्रकार इसमें साइज को दो बार समायोजित (adjust) करना पड़ता है।
Round Split Die Ka Chitra
Round Split Die

(ii) राउंड सॉलिड डाई (Round Solid Die):— यह डाई गोलाई में सॉलिड होती है। राउंड सॉलिड डाई में चार फ्लूट होते है। इस डाई के साइज को कम या अधिक नही किया जा सकता है। इसके एक तरफ की 3 या 4 चूड़ियां चैम्फर की होती है जिससे की ये गोल रॉड पर आसानी से बैठ जाए। राउंड सॉलिड डाई का उपयोग बहुत कम किया जाता है।

(iii) एडजस्टेबल डाई (Adjustable Die):— एडजस्टेबल डाई दो पीस (pieces) में होती है, जिनमे चूड़ी कटी होती है। चूड़ी में कटिंग एज बने होते हैं तथा कटे हुए चिप्स को बाहर निकालने के लिए बीच में ग्रूव बना होता है। इनकी कुछ चूड़ियां चैम्फर (chamfer) की बनी होती है। इसके लिए एक विशेष प्रकार की डाई स्टॉक का प्रयोग किया जाता है। जिसमें लगे स्क्रू की सहायता से इन टुकड़ों को कम या अधिक समायोजित करके दो या तीन बार में पूरी गहराई में चूड़ी काट ली जाती है। इस डाई के साइज से बड़े साइज की रॉड पर भी चूड़ी काटी जा सकती है तथा इसका साइज बड़ा भी खोला जा सकता है।

(iv) डाई नट (Die Nut):— डाई नट वर्गाकार (square) या षटभुजाकार (hexagonal) नट की आकृति जैसा होता है। इसमें चार या छह फ्लर्ट्स कटे होते हैं। इसे घुमाने के लिए स्पैनर का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग नट पर खराब हुई चूड़ियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

(v) डाई प्लेट (Die Plate):— छोटे साइज के स्क्रू जिनका व्यास 3 मि.मी. से कम हो उन पर चूड़ियां डालने के लिए डाई प्लेट का प्रयोग किया जाता है। इसमें एक ही प्लेट से कई व्यास के स्क्रू पर चूड़ियां डाली जा सकती है। यह प्लेट हाई कार्बन स्टील की बनी होती है। इसे सीधे स्क्रू पर घुमाया जाता है इसके लिए डाई स्टॉक की आवश्यकता नहीं होती हैं।

(vi) पाइप डाई (Pipe Die):— पाइप डाई को केवल पाइपों के बाहर चूड़ी काटने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें दो गुटके होते हैं, जिन्हें एक विशेष प्रकार के डाई स्टॉक में फिट किया जाता है। डाई के साइज को कम या अधिक करने के लिए एडजस्टिंग स्क्रू लगे होते हैं तथा स्टॉक में एक गाइड ब्रुश लगा होता है जो पाइप गाइड करता है जिससे पाइप पर चूड़िया टेढ़ी नहीं कटती है।

(vii) चेजर डाई (Chaser Die):— इसका प्रयोग ऑटोमेटिक मशीनों पर अधिक मात्रा में उत्पादन के लिए किया जाता है। चेजर डाई को सेल्फ ओपनिंग डाई (self opening die) भी कहा जाता है। इसमें चार या छह गुटके होते हैं जो हाई स्पीड स्टील से बने होते हैं। इसके हेड पर एक हैंडल लगा होता है जो गुटके के साइज को घटाता है।

(viii) एक्रोन डाई (Acron Die):— एक्रोन डाई आधुनिक डाई (modern die) है। इसका प्रयोग किसी होल या ग्रूव में लगी रॉड पर चूड़ी काटने के लिए किया जाता है। इसके मुंह का साइज होल के व्यास से कम होता है। जिसे विशेष प्रकार के डाई स्टॉक में पकड़ कर हाथ या मशीन के द्वारा प्रयोग किया जाता है।
Types Of Die

डाई से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (Die MCQ)

प्रश्न:— बाहरी चूड़ियां काटने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
(A) डाई (die)
(B) ट्रेमल (trammel)
(C) सावल (plumb bob)
(D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:— A

प्रश्न:— डाई को पकड़ने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
(A) बेंच वाइस (bench vice)
(B) सी क्लैम्प (c clamp)
(C) डाई स्टॉक (die stock)
(D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:— C

प्रश्न:— डाई किसका बना होता है?
(A) हाई कार्बन स्टील का
(B) हाई स्पीड स्टील का
(C) जस्ता का
(D) A और B दोनो का
उत्तर:— D

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक:—

Post a Comment

0 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box. All the comments are Reviewed by Admin.

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top